फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से लौट रही मैक्स दुर्घटनाग्रस्त, चार बाराती घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। रिखणीखाल मार्ग पर रविवार रात को शादी से लौट रही एक मैक्स खाई में लुढ़क कर पेड़ पर अटक गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। दुर्घटना में चार बाराती घायल हुए हैं। घायलों को राजकीय बेेस चिकित्सालय कोटद्वार में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

रिखणीखाल बडेरगांव निवासी दिनेश (56), अर्जुन सिंह (24), संदीप (26) और ढौंटियाल निवासी अनिल कुमार (35) रिखणीखाल से मैक्स में नजदीक ही बगाड़ गांव शादी में गए थे। रात के दस बजे वे शादी से रिखणीखाल लौट रहे थे। तभी एक मोड़ पर मैक्स अनियंत्रित होकर खाई में लुढ़क गई। कुछ देर नीचे जाने के बाद वह एक पेड़ पर अटक गई। कार के खाई में गिरने के बाद मैक्स में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। पीछे से दूसरे वाहन में शादी से लौट रहे अन्य लोगों ने उनकी चीख पुकार सुनी। उन्होंने बुरी तरह से घायल सभी चारों लोगों को किसी प्रकार वाहन से बाहर निकालकर सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद उन्होंने घायलों को सोमवार तड़के तीन बजे राजकीय बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती कराया। डाक्टरों ने घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें