फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय शिक्षकों ने बीईओ दफ्तरों पर किया धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार/यमकेश्वर। अपनी मांगों को लेकर राजकीय शिक्षकों ने विकासखंड स्तर पर बीईओ कार्यालय में धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

दुगड्डा विकासखंड के राजकीय शिक्षकों ने बुधवार को कोटद्वार स्थित खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में एक दिन का सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने वर्षों से लंबित न्यायोचित मांगों का निस्तारण न होने पर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। धरना-प्रदर्शन की अगुवाई दुगड्डा ब्लाक के अध्यक्ष अब्बल सिंह रावत ने की।
धरना-प्रदर्शन में जिला महामंत्री मनमोहन सिंह चौहान, आशीष खर्कवाल, मुकेश रावत, डब्बल सिंह, धीरेंद्र रावत, पीएल बड़ोला, विजेंद्र तोमर, संजय रावत, नरेंद्र रावत, गोविंद सिंह रावत, महेश कुकरेती, रविंद्र रावत, राकेश पोखरियाल, संजय रावत, पंकज ध्यानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, यमकेश्वर ब्लाक के खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय कांडी में राजकीय शिक्षक संघ की यमकेश्वर इकाई के सदस्यों ने धरना-प्रदर्शन किया। राजकीय शिक्षकों ने बीईओ अमित कोठियाल के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। धरना-प्रदर्शन की अगुवाई ब्लाक अध्यक्ष शांति प्रकाश बड़थ्वाल और ब्लाक मंत्री सतपाल सिंह चौहान ने किया। इस मौके पर अरविंद कुमार गौड़, विपिन कोठारी, एलवी कुकरेती, वीपी पेटवाल, पीएल बडोला, आरके भट्ट मौजूद थे। उधर द्वारीखाल ब्लाक के राजकीय शिक्षक संघ ने अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए बुधवार को द्वारीखाल के बीईओ कार्यालय में सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया। ब्लाक अध्यक्ष रतन सिंह बिष्ट ने कहा कि कई वर्षों से शिक्षक सरकार से अपनी समस्याओं के निराकरण की मांग कर रहे हैं, लेकिन प्रदेश सरकार शिक्षकों की मांगों को अनदेखा कर रही है।
धरना प्रदर्शन में ब्लाक मंत्री कुलदीप नेगी, संयुक्त मंत्री राजीव थपलियाल, राकेश नेगी, राजेंद्र भंडारी, भावना नेगी व शिवानी आदि मौजूद रहे।


फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें