फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरक सिंह और सुरेंद्र सिंह पर दर्ज मुकदमे सरकार ने लिए वापस

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। विधानसभा चुनाव के दौरान चुनाव प्रचार को लेकर हुए टकराव में कांग्रेस नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी और मौजूदा कैबिनेट मंत्री डा. हरक सिंह रावत पर दर्ज मुकदमे शासन ने वापस ले लिए हैं। चुनावी टकराव के मामले से जुुड़े इन दोनों मुकदमों को स्थानीय कोर्ट ने भी मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन

वरिष्ठ अधिवक्ता धनीष पोखरियाल ने बताया कि कोटद्वार विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान पिछले वर्ष 13 और 14 फरवरी की रात सिगड्डी क्षेत्र के शीतलपुर गांव में भाजपा और कांग्रेस के समर्थक आपस में भिड़ गए थे। तब कोतवाली में हंगामा और उपद्रव करने के मामले में पुलिस ने कैबिनेट मंत्री डा. हरक सिंह रावत, पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी और उनके बीस समर्थकों के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज किए थे। पुलिस की ओर से दोनों मामलों में आरोपपत्र कोर्ट में पेश किया गया था। शासन के आग्रह पर स्थानीय न्यायालय ने मुकदमा वापसी को मंजूरी प्रदान कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें