फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरन नगर निगम थोपने का जबाब आपतियों से दे ग्रामीण: कपरवाण

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। उत्तराखंड आंदोलनकारी जन मोर्चा के पदाधिकारियों की यहां हुई बैठक में सीमा विस्तार और नगर निगम की अधिसूचना का जोरदार विरोध किया गया। पदाधिकारियों ने कोटद्वार भाबर की 35 ग्राम पंचायतों की जनता से अधिक आपत्तियां दर्ज कराने की अपील की। कहा कि प्रदेश सरकार ने ग्रामीणों पर नगर निगम थोपने का जो प्रयास किया, उसका जवाब जनता आपत्तियां दर्ज कराकर दें।
विज्ञापन

शनिवार को शिब्बूनगर स्थित कार्यालय में आयोजित बैठक में उत्तराखंड आंदोलनकारी जन मोर्चा के अध्यक्ष डा. शक्तिशैल कपरवाण ने कहा कि नगर निगम कोटद्वार का विरोध का आंदोलन जनता और सरकार के बीच है। इसे जनता को नगर निगम कार्यालय में अधिक से अधिक आपत्तियां दर्ज कराकर जीतना होगा। कार्यकर्ताओं ने कोटद्वार और भाबर की जनता से 18 मार्च रविवार को तहसील परिसर और नगर निगम कार्यालय में आपत्तियां जमा कराने की अपील की है।
बैठक में प्रवेंद्र रावत, विजय ध्यानी, पितृशरण जोशी, हरीश घिल्डियाल, गजेंद्र तिवारी, दर्शन सिंह नेगी, प्रदीप नेगी, राजाराम अंथवाल, प्रवेश चंद्र नवानी, कोमल सजवाण व पूजा देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें