फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसुनवाई में पार्टी विशेष नहीं ग्रामीण होने चाहिए शामिल: यूकेडी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। उत्तराखंड क्रांति दल की कोटद्वार इकाई की यहां हुई बैठक में वक्ताओं ने नगर निगम के विरोध में चारों न्याय पंचायतों में जनसुनवाई करने की मांग की है। वक्ताओं ने कहा कि जनसुनवाई में किसी पार्टी विशेष को न बुलाकर केवल ग्रामीणों की भागीदारी की जाए ताकि वे नगर निगम के पक्ष-विपक्ष में अपनी बात कह सकें।
विज्ञापन

रविवार को आयोजित बैठक में यूकेडी के जिलाध्यक्ष जगदीपक रावत ने कहा कि नगर निगम के विरोध में होने वाली जनसुनवाई सार्वजनिक की जाए। साथ ही जनसुनवाई में किसी पार्टी विशेष को न बुलाकर केवल ग्रामीणों को ही शामिल किया जाए ताकि सभी लोग इसमें हिस्सा ले सकें। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई में सरकार जनता को अनेक प्रकार से गुमराह करेगी, इसके लिए यूकेडी ने अपना एक प्रतिनिधि मंडल का गठन भी किया है। जो जनसुनवाई के दौरान मौके पर मौजूद रहेगा, जिससे निष्पक्ष जनसुनवाई हो सके।
बैठक में महेंद्र सिंह रावत, श्रवण सिंह रावत, हयात सिंह गुसाईं, बालम सिंह नेगी, विनोद चौधरी, पुष्कर सिंह रावत, बीना जोशी, रेखा सकलानी, सतेंद्र काला, चित्रा देवी, असीमा रावत, पवित्रा देवी, गोपाल गुसाईं, पितृशरण जोशी, दर्शन सिंह नेगी व किशोर खंतवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें