फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटद्वार-नजीबाबाद के बीच खतरे में चल रही हैं रेल गाडी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। कोटद्वार-नजीबाबाद के बीच रेल गाड़ियां खतरे में गुजर रही हैं। कौड़िया पुल के एप्रोच पर बड़े बड़े गड्ढे पड़े हुए हैं, जिससे रेल इंजन और डब्बों के दबाव से एप्रोच धंसने का खतरा बना हुआ है। एप्रोच की देखभाल नहीं की गई तो किसी भी दिन रेल की पटरी नीचे धंसकर दुर्घटना का सबब बन सकती है।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन कोटद्वार से दिल्ली के लिए गढ़वाल एक्सप्रेस, लिंक एक्सप्रेस और कोटद्वार नजीबाबाद के बीच चार पेसेंजर ट्रन चलती है। एक्सप्रेस हमेशा भर कर चलती है, जबकि पैसेंजर में एवरेज सवारियां होती हैं। कौड़िया पुल के एप्रोच पर पहले ही विभाग ने बोरों में मिट्टी भरकर उसके ऊपर पटरी बिछा रखी है। उसके नीचे बड़े बड़े गड्ढे पड़े हुए हैं, जिसके कारण पटरी के नीचे रखे गए कट्टों के नीचे गिरने का खतरा बना हुआ है। ऐसे में खाली पटरी पर रेल के गुजरने से दुर्घटना का अंदेशा बना हुआ है।
कोटद्वार निवासी आशुतोष कंडवाल, पंकज शर्मा, देवेंद्र डोबरियाल, हीरामणि मैंदोला ने रेलवे विभाग पर लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। कहा कि पहले ही सुखरौ पुल के टूटने से लोगों को महीनों तक बिना रेल के परेशानी का सामना करना पड़ा था, लेकिन रेलवे विभाग इससे सबक नहीं ले रहा है। पुल के एप्रोच की देखभाल नहीं होने के कारण दुर्घटना होने की पूरी संभावना बनी हुई है। विभाग को इसकी तत्काल मरम्मत करनी चाहिए।
विज्ञापन

उधर, कोटद्वार रेलवे स्टेशन अधीक्षक आरके मीणा ने बताया कि कौड़िया पुल के एप्रोच पर जानवरों द्वारा गड्ढे करने की जानकारी मिली है। इसके लिए रेलवे के संबंधित अधिकारी को जानकारी दी गई है। शीघ्र एप्रोच की मरम्मत कर दी जाएगी।
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें