फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

43 लोगों की दुकानों और मकानों पर लगाए लाल निशान

विज्ञापन
विज्ञापन
कालागढ़। कालागढ़ में सिंचाई विभाग की प्रापर्टी पर काबिज परिवारों के झूठे शपथ पत्र दाखिल करने पर प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। एसडीएम के नेतृत्व में शुक्रवार शाम पहुंची प्रशासन की टीम ने झूठे शपथ पत्र देने वालों की प्रापर्टी पर लाल निशान लगा दिए। इनसे प्रशासन सिंचाई विभाग की प्रापर्टी खाली करवाएगा।
विज्ञापन

कालागढ़ में सिंचाई विभाग की भूमि और आवास हैं। इनमें सैकड़ों लोग काबिज हैं। सिंचाई विभाग की उक्त भूमि कार्बेट नेशनल पार्क को हस्तांतरित होनी है। जिन परिवारों के पास दूसरी जगहों पर कोई जमीन एवं मकान नहीं हैं, उनका पुनर्वास होना है। इसके लिए प्रशासन ने पिछले दिनों शिविर लगाया और काबिज परिवारों से शपथ पत्र मांगे। परिवारों ने शपथ पत्र में लिखकर दिया कि दूसरी जगहों पर उनकी कोई भी संपत्ति नहीं है। एसडीएम राकेश तिवारी के मुताबिक 43 लोगों के शपथ पत्र झूठे पाए गए हैं। प्रशासन की जांच में इसका खुलासा हुआ है।
प्रशासन की टीम ने शुक्रवार शाम कालागढ़ स्थित नई कालोनी, केंद्रीय कालोनी, मुख्य मार्ग, बाजार पहुंचकर झूठा शपथ पत्र दाखिल करने वाले 43 लोगों के आवास, दुकानों को चिह्नित कर उनमें लाल निशान लगाए। प्रशासन की इस कार्रवाई खलबली मची है। टीम में इंचार्ज कानूनगो चित्र सिंह रावत, लेखपाल व रामगंगा बांध परियोजना के कर्मचारी शामिल थे। एसडीएम राकेश तिवारी ने बताया कि जनता को कालागढ़ मे रहने के दौरान उनसे भूमिहीन होने के शपथपत्र मांगे गए थे। एसडीएम के मुताबिक लाल निशान लगाए जाने के बाद रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन


शिविर में दाखिल किए थे शपथ पत्र
कालागढ़ में सिंचाई विभाग की प्रापर्टी पर काबिज लोगों का पुनर्वास होना है। इसके लिए प्रशासन ने सिंचाई विभाग के प्रबंध खंड कार्यालय में शिविर लगाया था। शिविर में सैकड़ों लोगों ने भूमिहीन होने के शपथ पत्र जमा किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें