कोटद्वार। नगर निगम के विरोध में उत्तराखंड क्रांतिदल का असहयोग आंदोलन जारी रहा। सरकार की ओर से ग्रामीणों की बात नहीं सुने जोन से आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने पटवारी चौकियों पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और शहरी विकास मंत्री का पुतला फूंका। उन्होंने सरकार से नगर निगम का अध्यादेश वापस लेने की मांग की।
शनिवार को कार्यकर्ता नंदपुर और हल्दूखाता पटवारी चौकी पर एकत्र हुए और शहरी विकास मंत्री का पुतला फूंका। इस दौरान आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि सीएम ने कोटद्वार में यूकेडी को जनसहमति के बिना नगर निगम नहीं बनाने का आश्वासन दिया था, लेकिन देहरादून जाते ही नगर निगम का अध्यादेश जारी कर दिया गया। सरकार पर ग्राम पंचायतों का अस्तित्व समाप्त कर जबरन ग्रामीण जनता पर नगर निगम थोप रही है। इस मौके पर पार्टी जिलाध्यक्ष जगदीपक सिंह रावत, श्रवण सिंह रावत, हरीश द्विवेदी, बालम सिंह नेगी, अजय रावत, अमित नेेगी, भुवनेश्वरी देवी, बबली रावत, नंदी देवी, पारेश्वरी देवी, दर्शन सिंह नेगी, वाणी विलास, प्रेम सिंह और पितृशरण जोशी आदि मौजूद थे।