फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रस्सा-कशी में खुशहाली कीर्तन मंडली रही प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनपुर (कोटद्वार)। भाबर के झंडीचौड़ में एक पहल संस्था की ओर से आयोजित पांच दिवसीय शीतकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। पांचवें दिन आयोजित कीर्तन मंडलियों की रस्साकशी प्रतियोगिता में खुशहाली कीर्तन मंडली ने बाजी मारी। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा योग आसनों की प्रस्तुति मुख्य आकर्षण रही।
विज्ञापन

पांचवें दिन आयोजित प्रतियोगिताओं का शुुुुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री राजेंद्र प्रसाद अण्थवाल और विशिष्ठ अतिथि विश्वपाल जयंत ने किया। कीर्तन मंडलियों की रस्साकशी प्रतियोगिता में 15 टीमों ने प्रतिभाग किया। इसमें खुशहाली कीर्तन मंडली झंडीचौड़ प्रथम स्थान पर रही। वॉलीबाल के बालिका वर्ग में एवीएन हल्दूखाता ने स्पोर्ट्स स्टेडियम कोटद्वार को हराकर ट्राफी पर कब्जा किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्थानीय स्कूली छात्र-छात्राओं ने चैत की चैत्वाली, आ देखें जरा किसमें, जय गणेश, कान्हा सो जा रे, रंगीलों मारो ढोलना, फ्यूंलड़िया त्वै देखिक, घूमर घूमयो गीतों पर नृत्य की प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। भारत स्वाभिमान न्यास की ओर से योग प्रशिक्षिका रजनी अग्रवाल और योगार्थी बच्चों ने विभिन्न योग आसनों की प्रस्तुति देकर सभी दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने विजेताओं को पुरस्कार वितरत किए। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष आनंद घिल्डियाल, मोहन सिंह अकेला, महेंद्र सिंह गुसाईं, वीरेंद्र भारद्वाज, जगत सिंह सौंद, विनोद धूलिया, अरुण नेगी, कांता बड़थ्वाल, मीना रावत, दिनेश चंद्र सती व अरविंद भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें