फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण पर चला प्रशासन, नगर निगम का डंडा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। शहर के व्यस्तम गोखले मार्ग पर से सब्जी के फड़ ओर ठेलियां हटने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार सुबह प्रशासन और नगर निगम के कर्मचारियों ने गोखले मार्ग पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। जिसमें नोक झोंक के बीच कई लोगों की सब्जी और सामान जब्त किया गया।
विज्ञापन

बुधवार सुबह साड़े नौ बजे एसडीएम राकेश तिवारी के नेतृत्व में नगर निगम के कर्मचारी स्टेशन रोड होते हुए गोखले मार्ग पहुंचे। एसडीएम के निर्देश पर नगर निगम कर्मचारियों ने सड़क पर फड़-ठेली लगाने और सड़क पर फैला हुआ दुकान का सामान उठाकर कूड़ा वाहन में डालना शुरू कर दिया। अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू होते ही पूरे गोखले मार्ग पर सब्जी वालों में अफरा तफरी मच गई। उन्होंने सब्जी के टोकरों और ठेलियों सहित गली कूचों में भागना शुरू कर दिया। लेकिन, कई सब्जी वाले धरे गए। सब्जी विक्रेताओं ने इसका विरोध भी किया, लेकिन उनकी एक नहीं चली। नगर निगम कर्मियों ने सड़क पर लगी सब्जी को टोकरियों सहित कूड़ा गाड़ी में डाल कर जब्त कर लिया।
एसडीएम राकेश तिवारी ने बताया कि बार बार चेतावनी के बाद भी सब्जी के फड़-ठेली वाले बाज नहीं आ रहे हैं। आग से अब सीधे सामान जब्त करते हुए कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें