फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने छोलिया नृत्य के साथ निकाली कलश यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की कोटद्वार शाखा की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ढोल दमाऊ और छोलिया नृत्य के साथ निकाली गई कलश यात्रा के साथ शुरू हो गई। कथा वाचक राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी दीपा दीदी ने श्रद्धालुओं को श्रीमद् भागवत के उपदेशों से आध्यात्मिक ज्ञान दिया।
मंगलवार को मालवीय उद्यान में आयोजित श्रीमद भागवत कथा का क्षेेत्रीय विधायक और वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत और निवर्तमान पालिका अध्यक्ष रश्मि राणा ने दीप प्रज्जवलित कर कथा का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

इससे पूर्व कोटद्वार शाखा की केंद्र संचालिका बीके ज्योति के मार्ग दर्शन में सुख शांति भवन मिश्रा कालोनी से नजीबाबाद रोड, नजीबाबाद चौक, देवी रोड, पदमपुर रोड, पटेल मार्ग, बदरीनाथ मार्ग होते हुए मालवीय उद्यान तक कलश यात्रा निकाली।
विज्ञापन

इसके बाद आयोजित श्रीमद भागवत कथा में बीके दीपा दीदी ने कहा कि श्रीमद्भागवत मोक्षदायक है, इससे श्रवण मात्र से पाप का अंत होता है और जीवन में सुख समृद्धि आती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें