कोटद्वार। अमर उजाला और अविरल क्लासेज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित उत्तराखंड टैलेंट सर्च सीजन-2 का ऑडिशन 19 दिसंबर को कोटद्वार में किया जाएगा। इसमें कोटद्वार के युवाओं को अपनी प्रतिभा को दिखाने का अवसर दिया जाएगा। चयनित प्रतिभागियों को बॉलीवुड के सेलिब्रिटी प्रशिक्षण देकर उनकी प्रतिभा को उभारने का कार्य करेंगे।
19 दिसंबर को सुबह 11 बजे से मानपुर स्थित सीएआईएमएस (कैम्स) संस्थान में आयोजित ऑडिशन में 5 से 14 वर्ष और 15 से अधिक आयु के दो वर्गों में ऑडिशन होंगे, जिसमें युवा डांसिंग, मॉडलिंग, एक्टिंग और गायन में प्रतिभाग कर सकेंगे। ऑडिशन में प्रतिभाग करने के लिए नजीबाबाद रोड जामा मस्जिद के पास अमर उजाला कार्यालय और मानपुर स्थित एलजी शोरूम के पास कैम्स संस्थान से आवेदन फॉर्म प्राप्त किए जा सकते हैं।
ऑडिशन में वॉलीवुड के प्रसिद्ध एंकर फारुक सिद्दकी एक्टिंग और एंकरिंग के निर्णायक होंगे। मशहूर मॉडलिग कोरियोग्राफर सोनाली मॉडलिंग की निर्णायक होंगी, जबकि सारेगामा फेम गायिका सोनिया आनंद गायन की निर्णायक होंगी। ऑडिशन में चयनित प्रतिभागियों को एक सप्ताह के प्रशिक्षण के बाद दो जनवरी को देहरादून में आयोजित ग्रेंड फिनाले में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। पहले आओ- पहले पाओ के आधार पर फॉर्म दिए जाएंगे। इसके लिए 8395876410 पर संपर्क किया जा सकता है।
का लोगो लगाने की कृपा कीजिएगा।