कोटद्वार। उत्तराखंड विकास पार्टी की बैठक देवी मंदिर कोटद्वार में हुई बैठक में वक्ताओं ने नगर पालिका के विस्तारीकरण का स्वागत किया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मुजीब नैथानी ने कहा कि कोटद्वार भाबर के गांव कंक्रीट के जंगलों में तब्दील हो गए हैं। अनियोजित तरीके से हो रहे भवनों के निर्माण से आवासीय परिसरों तक पहुंचने के लिए सड़कें और रास्ते तक नहीं हैं। कई गांवों में तो नाम मात्र की खेती रह गई है। नियोजित विकास के लिए कोई प्राधिकरण तक नहीं बना है। ऐसे में नगर निगम बनने से लोगों को सफाई, कूड़ा निस्तारण, स्ट्रीट लाइट जैसी बुनियादी सुविधाएं मिल सकेंगी। उन्होंने कहा कि सीमा विस्तार का विरोध नहीं करना चाहिए। इस बात का ध्यान रखना होगा कि नगर निगम या स्थानीय निकाय भ्रष्टाचार का अड्डा न बन जाएं। बैठक में विनय बिष्ट, महेश देवरानी, महेंद्र गुसाईं, विजयपाल सिंह गुसाईं, रघुवीर सिंह नेगी, अभय काला, कृपा शिव शंकर गौड़, रजनीकांत, अनुसूया प्रसाद बलोदी, कमलनयन, ऋषि बौंठियाल, सुदीप, चंद्रेश बौंठियाल, आशीष आदि उपस्थित थे।