फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा में हुए नुकसान की प्रशासन ने नहीं ली सुध

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। गत तीन और चार अगस्त की रात तेलीसोत नदी की बाढ़ ने भाबर के रामदयालपुर समेत कई गांवों में खेत, खलिहान और फसलों को नुकसान पहुंचाया था। रामदयालपुर निवासी विशंबर सिंह रावत ने तहसील प्रशासन और जनप्रतिनिधियों पर आरोप लगाया कि उनके नुकसान की किसी ने सुध तक नहीं ली। कहा कि तेलीसोत की बाढ़ और भारी बारिश का पानी खेत, खलिहानों से होते हुए उनके घर, आंगन में भर गया। इससे उनके आवासीय भवन, गोशाला और चाहरदीवारी क्षतिग्रस्त हो गई। प्रशासन की टीम से उन्होंने निरीक्षण का आग्रह किया, लेकिन उन्होंने उनके नुकसान का आकलन तो दूर मुआयना करना तक जरूरी नहीं समझा। पट्टी पटवारी चित्र सिंह रावत ने कहा कि प्रभावित की ओर से उन्हें कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें