फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शबीरपुर गांव में दलितों के हमलावरों पर हो कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। उत्तरप्रदेश के सहारनपुर के पास शबीरपुर गांव में दलित समुदाय पर हुए हमले के विरोध में क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन ने एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर हमलावरों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की।
शुक्रवार को क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन के सचिव भोपाल सिंह के नेतृत्व में सदस्य तहसील स्थित एसडीएम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने दलित समुदाय के साथ हुई घटना के विरोध में उपजिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर संगठन के सदस्यों ने कहा कि यूपी के शबीरपुर गांव में पांच मई को सुनियोजित तरीके से दलित समुदाय पर कातिलाना हमला किया गया और उनके घर जला दिए गए थे। कहा कि लोकतांत्रिक देश में इस प्रकार की धार्मिक सेनाओं को गठन को इजाजत नहीं दी जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने घटना में निर्दोष भीम आर्मी के लोगों को तत्काल रिहा करने, दंगों को अंजाम देने वाली इन आपराधिक गिरोहों वाली सेनाओं पर प्रतिबंध लगाने, हमलावरों को चिह्नित कर गिरफ्तार किए जाने, हमलावरों के साथ संलिप्त पुलिस कर्मियों को बर्खास्त करने और प्रभावितों को उनके जान-माल का नुकसान का उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की। इस अवसर पर मोहित कुमार, आकाश, सुनील, शकुंतला देवी, कमला देवी, दिनेश कुमार व अभिषेक सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें