फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जड़ी-बूटी सप्ताह के रूप में मनाऐंगे बालकृष्ण का जन्मदिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। महिला पतंजलि योग समिति जिला कार्यकारिणी की ओर से तड़ियाल चौक स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी चार अगस्त को आचार्य बाल कृष्ण का जन्मदिवस जड़ी-बूटी सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा। महिला जिला प्रभारी आशा रावत ने बताया कि समिति की ओर से एक अगस्त को गाड़ीघाट स्थित स्टेडियम और दो अगस्त को आर्य कन्या इंटर कालेज कोटद्वार में पौधरोपण कार्यक्रम चलाया जाएगा। चार अगस्त को लालपुर स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में हवन यज्ञ के आयोजन के साथ औषधीय पौधों का वितरण किया जाएगा। इस अवसर पर समिति ने लक्ष्मी नेगी को भारत स्वाभिमान के जिला महामंत्री का दायित्व सौंपा। बैठक में शीला थपलियाल, भारती खंतवाल, अनीता कंडारी, सुनीता बिष्ट, सुधा खंतवाल, वंदना थपलियाल व गीता नेगी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें