कोटद्वार। हंस क्लीनिक कोटद्वार में दो दिवसीय ईएनटी (नाक, कान, गला) एवं नेत्र रोग शिविर के पहले दिन 760 मरीजों ने शिविर में पहुंचकर परीक्षण कराया। ईएनटी एवं नेत्र रोग शिविर के पहले दिन नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. नितिन मुकेश एवं ईएनटी स्पेशलिस्ट डॉ. समीर टोपनो ने सभी मरीजों की जांच की। जांच में 105 मरीजों की आंखों में मोतियाबिंद पाते हुए उन्हें सर्जरी के लिए चिह्नित किया गया। जबकि 53 मरीजों में ईएनटी संबंधित समस्याएं पाते हुए उन्हें ईएनटी सर्जरी के लिए चयनित किया गया। सभी चिन्हित मरीजों का द हंस फाउंडेशन जनरल हॉस्पिटल, सतपुली में दूरबीन विधि से ऑपरेशन किया जाएगा। अस्पताल की डिप्टी मैनेजर प्रीति बिष्ट ने बताया कि दो दिवसीय चिकित्सा शिविर रविवार को भी जारी रहेगा। संवाद
फोटो समाचार