कोटद्वार। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से पीजी कालेज कोटद्वार में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। एबीवीपी ने छात्र-छात्राओं में मतदान के लिए जागरूक करने वाले पांफ्लेट भी बांटें। इस दौरान आयोजित हस्ताक्षर अभियान में प्रतिभाग कर छात्र-छात्राओं ने शत प्रतिशत मतदान करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
शनिवार को एबीवीपी के जिला संयोजक आकाश रावत ने कहा कि लोकसभा चुनाव में सभी मतदाताओं को प्रतिभाग कर मतदान करना चाहिए। युवाओं को स्वयं तो वोट करना चाहिए, साथ ही अन्य लोगों को भी मतदान करने के लिए जागरूक करना चाहिए। उन्होंने पीजी कालेज कोटद्वार और अन्य लोगों को मतदाता जागरूकता वाले पांफ्लेट बांटे और 11 अप्रैल को मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान करने की अपील की।