फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी को बढ़ावा देने के लिए रघुवीर नेगी को मिला कबीर पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) की कोटद्वार इकाई की ओर से एक से 30 सितंबर तक हिंदी समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतिम दिन वरिष्ठ उप-महाप्रबंधक रघुवीर सिंह नेगी को अपने प्रभाग में हिंदी कार्य को बढ़ावा देने के लिए कबीर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी पुरस्कार दिए गए।
विज्ञापन

हिंदी माह समारोह के अंतिम दिन का शुभारंभ कनिष्ठ अनुभाग अधिकारी हेमचंद्र कुकरेती ने किया। अपर महाप्रबंधक (संचालन) जितेंद्र सिंह ने बताया कि पूरे माह प्रचार वाक्य, राजभाषा जागरूकता, हिंदी पत्र लेखन, स्वरचित कविता पाठ, हिंदी भाषण, राजभाषा ज्ञान, अनुवाद कौशल आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। वर्ष भर हिंदी कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर वित्त एवं लेखा प्रभाग को महाप्रबंधक चल वैजयंती पुरस्कार, अपना संपूर्ण कार्य हिंदी में करने के लिए बीजी-1 प्रभाग के वरिष्ठ अभियंता राजशेखर तिवारी को सर्वोच्च तुलसीदास सम्मान दिया गया। इस वर्ष हाईस्कूल स्तर पर हिंदी में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले माधव मुकुंद को मैथिलीशरण पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम में हिंदी माह आयोजन समिति के अध्यक्ष वीके श्रीवास्तव, उप-प्रबंधक आनंद त्रिपाठी, उप-महाप्रबंधक (वित्त एवं लेखा) विवेक सिंघल, उप-महाप्रबंधक (मासं एवं प्रशासन) अनुराग शर्मा, उप-महाप्रबंधक (पीपीसी) धीरज बंसल, उप-महाप्रबंधक (प्रबंधन सेवाएं) रतिरंजन बर्मन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें