फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ साल में भी पूरी नहीं बन सकी बैजरो पेयजल योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
बैजरो। जल निगम की सुस्त कार्यप्रणाली के चिलते बैजरो कस्बे को पेयजल आपूर्ति कराने के लिए निर्माणाधीन एक करोड़ 20 लाख रुपये की पेयजल योजना नौ साल में भी पूरी नहीं हो पाई है। इसके चलते आए दिन बैजरो के लोगों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ता है। इससे लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन

बैजरो बाजार और निकटवर्ती क्षेत्र में पेयजल किल्लत को देखते हुए सरकार ने वर्ष 2009 में 85 लाख रुपये की लागत से पेयजल योजना स्वीकृत की थी। नानस्यूं गदेरे से बैजरो तक पानी पहुंचाने के लिए बन रही यह योजना नौ साल बाद भी पूरी नहीं हो सकी।
पूर्व प्रमुख जोगेंद्र बिष्ट, प्रधान अरविंद रावत, धीरेंद्र चंद, दीवान नेगी व संपूर्ण नेगी ने जल निगम पर अपने कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के चलते आज योजना की लागत 85 लाख से बढ़कर एक करोड़ 20 लाख हो गई है। फिर भी योजना पूर्ण नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि बैजरो मुख्य व्यापारिक कस्बा है, जहां कई सरकारी और गैर सरकारी प्रतिष्ठान होटल व बैंक आदि हैं। आए दिन हजारों लोग आते जाते हैं। पेयजल किल्लत के चलते लोगों को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने शीघ्र पेयजल योजना को पूरा करने की मांग की है।
विज्ञापन

इस संबंध में पेयजल निगम की कनिष्ठ अभियंता अंजलि नेगी ने बताया कि ग्राम सुकई तक पेयजल योजना पर कार्य हो चुका है। बैजरो बाजार में मुख्य टैंक बनना रह गया है। टैंक बनने के बाद क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें