फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को स्वास्थ्य एवं कृमि निवारण पर किया जागरूक.

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। रिखणीखाल ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोटड़ी में राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस पर आयोजित गोष्ठी में बच्चों को स्वास्थ्य एवं कृमि निवारण की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि डा. हिमांशु लखेड़ा ने बच्चों को स्कूल में स्वास्थ्य और शिक्षा एवं कृमि का असर व उससे बचने के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बच्चों को शौच के बाद व भोजन से पहले अपने हाथ साबुन से अच्छी तरह से धोने चाहिए। इस दौरान 57 नामांकित बच्चों के साथ ही छह गैर नामांकित बच्चों को कृमि मुक्ति दवा एल्बेंडाजोल के सेवन की जानकारी दी।
गोष्ठी में प्रधानाध्यापक बिष्णुपाल सिंह नेगी, प्रतिभा नेगी, डा. शिखा नेगी, अनीता मेवाड़, दीपक भारद्वाज आदि मौजूद रहे। गोष्ठी की अध्यक्षता प्रतिभा नेगी और संचालन डा. अंबिका प्रसाद ध्यानी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें