फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्जा अर्चना और केक काटकर मनाई गई जीएमओयू की 75वीं वर्षगांठ

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। गढ़वाल मोटर ऑनर्स यूनियन (जीएमओयू) ने शनिवार को अपनी 75वीं वर्षगांठ मनाई। इस मौके पर कंपनी के कोटद्वार स्थित मुख्यालय में कंपनी के संचालकों, मोटर मालिकों और कंपनी से जुड़े सैकड़ों कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

शनिवार सुबह स्टेशन रोड स्थित जीएमओयू मुख्यालय में कंपनी के अध्यक्ष जीत सिंह पटवाल और संचालक मंडल के सदस्यों ने पूजा अर्चना की और इसके बाद कंपनी के नाम का केक काटकर 75वीं वर्षगांठ मनाई। अध्यक्ष जीत सिंह पटवाल ने इस मौके पर कंपनी के 75 वर्ष के सफर पर प्रकाश डाला। कहा कि चंद बसों की कंपनी आज कारवां बन चुकी है। जीएमओयू न केवल गढ़वाल मंडल, बल्कि कुमाऊं मंडल में भी बेहतर परिवहन सेवाएं उपलब्ध करा रही है। उन्होंने बताया कि 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 21 अगस्त को हीरक जयंती समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
इस मौके पर भाष्करानंद भारद्वाज, पूर्व अध्यक्ष महावीर सिंह रावत और प्रीतम भाटिया, नरेंद्र सिंह नेगी, बिपिन सिंह चंद, अखिलेश नेगी, धीरेश चंद्र चौधरी, नंदन सिंह चौहान, नरेंद्र सिंह भंडारी व जयलाल चौधरी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन जनरल मैनेजर विजयपाल सिंह नेगी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें