फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालागढ़ सिंचाई विभाग कालोनी में गरजी तीन जेसीबी मशीन-compat

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कालागढ़। एनजीटी के आदेशों का पालन करते हुए प्रशासन ने सिंचाई विभाग की कालोनी में 200 राजकीय आवासीय भवनों को ध्वस्त कर दिया। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान 400 से अधिक पुलिस और पीएसी के जवान मौके पर तैनात रहे।
विज्ञापन

बुुधवार सुबह कालागढ़ थाना परिसर में एसडीएम राकेश तिवारी, सीओ कोटद्वार जेआर जोशी, कार्बेट टाइगर रिजर्व के उप प्रभागीय वनाधिकारी आरके तिवारी, रामगंगा बांध परियोजना के सहायक अभियंता एमके लखवार के बीच भवनों के ध्वस्तीकरण को लेकर विचार-विमर्श हुआ। इसके बाद सीओ कोटद्वार जेआर जोशी ने पुलिस और पीएसी, फायर सर्विस, यातायात पुलिस के अधिकारियों को थाना प्रांगण में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान पूरी मुस्तैदी से शांति व्यवस्था कायम रखने के निर्देश दिए। प्रशासन ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के लिए तीन टीमों का गठन किया। टीमों ने केंद्रीय कालोनी पहुंचकर एसडीएम, सीओ और वन विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में तीन जेसीबी मशीनों की मदद से चिह्नित भवनों को ध्वस्त कर दिया। उपजिलाधिकारी राकेश तिवारी ने बताया कि एनजीटी के 2017 के आदेशों के पालन में खाली कराए गए करीब 200 मकान ध्वस्त किए गए हैं, जिसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें