फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्षू गांव में आकाशीय बिजली गिरने से भवन क्षतिग्रस्त-COORDINATION

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दुगड्डा। तहसील कोटद्वार के हर्षू गांव में वज्रपात से एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान घर में रह रहे परिवार ने भागकर जान बचाई। घटना में गोशाला में एक बकरी मर गई और पानी का टैंक क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

बुधवार को विकासखंड दुगड्डा के पट्टी अजमेर पल्ला के हर्षू गांव में तड़के तीन बजे जगमोहन द्विवेदी के आवासीय मकान में तेज धमाके के साथ वज्रपात होने से अफरा-तफरी मच गई। गृह स्वामी जगमोहन और उनके परिवार ने दौड़कर अपनी जान बचाई। ग्रामीण जगमोहन ने बताया कि वह घर पर सो रहे थे, तभी अचानक तड़के तीन बजे जोर के धमाके से वह भयभीत हो गए। घर के सभी विद्युत उपकरण एक-एक कर जलने लगे। अंधेरा होने से वह मुश्किल से बाहर निकले। गोशाला पहुंचने पर वहां एक बकरी मरी मिली, साथ ही निकट ही स्थित पेयजल टैंक भी क्षतिग्रस्त मिला। एसडीएम राकेेश तिवारी ने बताया कि कर्मचारियों को भेजकर मौके का निरीक्षण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें