कोटद्वार। कोटद्वार प्रेस क्लब के तत्वावधान में आयोजित एक कार्यक्रम में 21वीं पुण्य तिथि पर वरिष्ठ पत्रकार भूपेंद्र सिंह नेगी को याद किया गया। वक्ताओं ने उन्हें पत्रकारिता और जनसंघर्षों का पुरोधा बताते हुए उनके संघर्ष को याद किया। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार योगेश पांथरी और नागेंद्र उनियाल ने उनके चित्र पर मार्ल्यापण कर किया। वक्ताओं ने स्व. भूपेन्द्र सिंह नेगी को संघर्षशील पत्रकार बताते हुए कहा कि उन्होंने जीवन पर्यंत संघर्ष करते हुए पत्रकारिता के धर्म को निभाया है। कहा कि उन्होंने जनसरोकारों की लड़ाई लड़ते हुए पूरी निडरता और निष्पक्षा के साथ पत्रकारिता की।
कार्यक्रम में प्रेस क्लब के अध्यक्ष नागेंद्र उनियाल ने कहा कि स्व. भूपेंद्र सिंह नेगी सही अर्थों में एक सच्चे पत्रकार थे। उन्होंने अपनी सशक्त लेखनी के माध्यम से ज्वलंत मुद्दों को उठाते हुए सरकारों का ध्यान भी आकर्षित किया है। कार्यक्रम में सुधींद्र नेगी, चंद्रमोहन शुक्ला, राजेश सेमवाल मृदुल, सूरज कुकरेती, पंकज पसबोला, पुष्कर सिंह, राजेंद्र शिवाली, नरेश थपलियाल, चंद्रपाल सिंह, जगमोहन सेमवाल, राकेश पंत, आशीष बलोदी, सुभाष नौटियाल, प्रफुल्ल पांथरी, रणवीर चौहान, मंडी समिति के पूर्व निदेशक लक्ष्मण सिंह रावत, कामरेड नरेंद्र सिंह नेगी, प्रदीप नेगी व राकेश कुमार सहित कई पत्रकार मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन चंद्रेश लखेड़ा ने किया।
-फोटो