कोटद्वार। गढ़वाल मंडल स्तर पर 3 से 14 अप्रैल तक कोटद्वार में आयोजित भर्ती रैली की व्यापक तैयारियां शुरू हो गई हैं। भर्ती मेले की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को सैन्य अधिकारियों ने एसडीएम राकेश तिवारी, एसएसआई राकेंद्र कठैत और विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ काशीरामपुर तल्ला स्थित मैदान का निरीक्षण किया।
एसडीएम राकेश तिवारी ने बताया कि मंडलस्तर पर 3 से 14 अप्रैल तक काशीरामपुर तल्ला स्थित मैदान में भर्ती का आयोजन किया जा रहा है। बताया कि शहर में जो भी युवा भर्ती मेले में प्रतिभाग करने आएंगे, उनके लिए रहने की व्यवस्था भी बनाई जाएगी। बताया कि ऊर्जा निगम, जलसंस्थान, लोनिवि और नगर निगम के अधिकारियों को भर्ती मेले मेें व्यवस्थाएं बनाए जाने के निर्देश दिए हैं। आर्मी अधिकारियों के अनुसार अभी तक 36 हजार बच्चों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। मेले में रजिस्ट्रेशन करने के लिए 22 मार्च तक रजिस्ट्रेशन खुला रहेगा और 27 मार्च को रजिस्ट्रेशन करा चुके युवा को एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। निरीक्षण के दौरान कर्नल आरएस चाथा सहित कई मौजूद थे।