फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व शिक्षक के इलाज के लिए युवाओं ने जुटाया चंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। भाबर के उमरावनगर निवासी सात युवकों ने किडनी खराब होने के बाद इलाज कराने में असमर्थ सरस्वती विद्या मंदिर के पूर्व शिक्षक गोपाल दत्त गौड़ के इलाज के लिए 35 हजार रुपये का चंदा एकत्र कर किया है।
विज्ञापन

मानपुर निवासी पूर्व शिक्षक गोपाल दत्त गौड़ का पिछले चार वर्ष से दोनों किडनी खराब होने की स्थिति में इलाज चल रहा है।
अमर उजाला ने ‘शिक्षक को मदद की दरकार’ शीर्षक के साथ खबर को प्रकाशित किया। खबर को पढ़ने के बाद उमरावनगर के युवाओं ने पूर्व शिक्षक की आर्थिक मदद की ठानी। युवा वरुण ईष्टवाल, तरुण ईष्टवाल, सचिन रावत, गौरव केष्टवाल, महादेव, सौरभ रावत और अमन रावत ने 35 हजार का चंदा एकत्र कर लिया है।
युवा वरुण ईष्टवाल ने बताया कि उन्होंने मानपुर के पूर्व शिक्षक के घर पर जाकर उनके साथियों द्वारा एकत्र की गई 35 हजार रुपये की धनराशि सौंपी। उन्होंने अन्य युवाओं और सामाजिक संगठनों से भी पूर्व शिक्षक की आर्थिक मदद करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें