फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक जनवरी से क्रिकेट टूर्नामेंट के साथ थलनदी गेंद मेला शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
यमकेश्वर। अजमीर-उदयपुर गेंद मेला सांस्कृतिक विकास समिति की बैठक में एक जनवरी से थलनदी गेंद मेला आयोजित कराने का निर्णय लिया गया। समिति के अध्यक्ष अनिल नेगी ने बताया कि एक जनवरी 2018 से क्रिकेट प्रतियोगिता से मेले का शुभारंभ किया जाएगा। एक से 10 जनवरी तक थलनदी में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। 11 और 12 जनवरी को खेलकूद प्रतियोगिताएं होंगी। 13 जनवरी को सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 14 को मकर संक्रांति के अवसर पर अजमीर उदयपुर पट्टियों के बीच ऐतिहासिक गेंद मेला लगेगा। 15 जनवरी को संस्कृति विभाग पौड़ी रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन करेगी।
विज्ञापन

बैठक में थलनदी गेंद मेले के सचिव विजेंद्र सिंह खत्री, कोषाध्यक्ष कीर्ति सिंह बिष्ट, ग्राम प्रधान जयहरी राजबीर सिंह नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य जयहरी रूप बसंत सिंह नेगी, मनोरमा देवी, दर्शन सिंह बिष्ट, मालती देवी, सरोज देवी, सुधीर सिंह, अमरदेव भट्ट, गोविंद सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें