फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछले पांच सालों की प्रोत्साहन राशि का भुगतान करे सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। सीटू से संबद्ध उत्तराखंड स्वास्थ्य आशा कार्यकत्री यूनियन का पांच सूत्रीय मांगों के समर्थन में कार्यबहिष्कार व धरना-प्रदर्शन छठवें दिन भी जारी रहा। उन्होंने मुख्यमंत्री से शीघ्र मांग पूरा करने की मांग की।
विज्ञापन

यूनियन अध्यक्ष प्रभा चौधरी के नेतृत्व में दुगड्डा, जयहरीखाल, द्वारीखाल की आशा कार्यकत्रियां रविवार को तहसील में एकत्र र्हुइं और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन कर धरना दिया। यहां आयोजित सभा में वक्ताओं ने प्रदेश सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाया। कहा कि आशा कार्यकत्रियां लंबे समय से मांगों के निस्तारण की मांग कर रही हैं, लेकिन सरकार कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने वर्ष 2012 से 2017 तक की प्रोत्साहन राशि का शीघ्र भुगतान करने के अलावा अन्य चार मांगों पर शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की। मांग पूरी न होने तक कार्यबहिष्कार जारी रखने की चेतावनी दी। इस अवसर पर उपाध्यक्ष मीरा नेगी, सचिव रंजना कोटनाला, कल्पना काला, सुमित्रा भट्ट, उषा देवी, नीलम कुकरेती, बसंती रावत, ज्योति रावत, उषा चौहान, विमला जोशी, विजय लक्ष्मी ध्यानी, मीना रावत, विजयलक्ष्मी देवी, कांता देवी और गोदांबरी देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें