फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेडियम एफसी और लैंसडौन एमबीएफसी की टीम रही बराबरी पर

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। वैल्यूज फाउंडेशन देवभूमि उत्तराखंड की ओर से शहीदों की स्मृति में राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम कोटद्वार में रविवार को आयोजित शहीद मेमोरियल फुटबाल कप के अंतिम लीग मैच खेले गए। पहले मैच में स्टेडियम एफसी और लैंसडौन एमबीएफसी की टीम बराबरी पर रही।
विज्ञापन

फाउंडेशन अध्यक्ष आश्विन कुकरेती ने बताया कि लीग मैचों के अंतिम दिन पहला मैच स्टेडियम एफसी और लैंसडौन एमबीएफसी के बीच खेला गया। पहले मैच में स्टेडियम एफसी और लैंसडौन एमबीएफसी की टीम के खिलाड़ियों ने बढ़त बढ़ाने के लिए गोल दागने के प्रयास किए, लेकिन अंत तक कोई भी टीम बढ़त नहीं बढ़ा पाया और मैच 1-1 की बराबरी पर छूटा। दूसरा मैच गाड़ीघाट और कुंभीचौड़ के बीच खेला गया। इसमें गाड़ीघाट ने कुंभीचौड़ को 4-2 से परास्त किया।
पहले लीग मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि रसायन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र प्रकाश मधवाल ने किया। दूसरे मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि चांद मौलाबक्श ने किया। उन्होंने बताया कि 16 में से 8 टीमों का चयन क्वार्टर फाइनल के लिए हुआ है। र्क्वाटर फाइनल सोमवार को खेला जाएगा। 24 को सेेमीफाइनल और 25 अक्तूबर को फाइनल मैच खेला जाएगा। इस अवसर पर अमन शर्मा, त्रिलोक मेहरा, आशुतोष रावत, शिवम बजरंगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो समाचार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें