फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा स्वार्थपूर्ति के लिए बनवा रही नगर निगम:सुरेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। नगर पालिका कोटद्वार की सीमा में विस्तार कर इसमें 73 गांवों को इसमें शामिल करने के विरोध में पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी भी कूद पड़े हैं। उन्होंने कहा कि वह ग्रामीण जनता के साथ हैं। कहा कि कोटद्वार भाबर के सभी गांवों को पालिका में मिलाकर नगर निगम बनाने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी दिलाना भाजपा की स्वार्थपूर्ति है।
विज्ञापन

लालपानी में जनसंपर्क और जनसभा में पूर्व मंत्री ने कहा कि छह माह में ही भाजपा की असलियत सामने आने लगी है। भाजपा की कथनी और करनी में बहुत अंतर है। चुनावी घोषणा पत्र में कोटद्वार जिले के निर्माण का सपना दिखाया गया और जनता पर थोप दिया नगर निगम। कहा कि नगर निगम के प्रस्ताव को कैबिनेट में मंजूरी प्रदान कर भाजपा ने भाबर की ग्रामीण जनता को परेशानी में डाल दिया है। यह भाबर की जनता से टैक्स के रुप में धन अर्जित करने का प्रयास है। उन्होंने प्रदेश सरकार से जनहित में निर्माणाधीन कार्यों को पूरा कराने की मांग की है। कहा कि वह नगर निगम के विरोध में जनता का साथ देंगे। इस मौके पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डा. चंद्रमोहन खर्कवाल, पूर्व प्रमुख गीता नेगी, ग्राम प्रधान विजयराम, हयात सिंह अधिकारी, पूर्व ग्राम प्रधान कुसुम भंडारी, सुशीला देवी, शंकेश्वर प्रसाद सेमवाल, सुरेंद्र सेमवाल, धीरज सिंह रावत, विनोद रावत, आलोक रावत, मेहरबान सिंह चौधरी, मातबर सिंह रावत, किशन सिंह, बृजेंद्र सिंह नेगी, शिवचरण सिंह, तीरथ सिंह, धीरेंद्र सिंह नेगी, रतन सिंह रावत, जगमोहन सिंह, भारत सिंह, गोपाल अधिकारी, गिरीश रावत, दान सिंह, प्रकाश लखेड़ा, चंद्रमोहन रावत, सतीश मलासी आदि कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें