फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन तलाक पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक निर्णय, नारी शक्ति को मिली जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। विश्व हिंदू परिषद धर्मप्रसार कार्यसमिति ने स्वामी लक्ष्मणानंद सरस्वती के बलिदान दिवस पर गाड़ीघाट स्थित वेडिंग प्वाइंट में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर प्रदेश के वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने सुप्रीम कोर्ट के तीन तलाक पर लिए फैसले को नारी शक्ति की जीत बताया। सभा में राकेश नैथानी को धर्मप्रसार कार्य समिति का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
विज्ञापन

श्रद्धांजलि सभा में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर सोमेश्वरानंद महाराज ने स्वामी लक्ष्मणानंद सरस्वती के धर्मांतरण रोकने के संघर्ष और हिंदू धर्म की महिला का व्याख्यान किया। कहा कि लव जेहाद पर रोक लगाने के लिए ठोस कानून बनाना चाहिए। विहिप केंद्रीय धर्मप्रसार मंत्री मुख्य वक्ता जुगल किशोर ने कहा कि आज जिस तरह हिंदू समाज जातियों की दलदल में बंटता जा रहा है। वह सनातन धर्म के लिए घातक है। वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के तीन तलाक के फैसले से नारी शक्ति को जीत मिली है। कहा कि नारी शक्ति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनहितैषी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाए। सभा में धर्म प्रसार कार्य समिति का विस्तार करते हुए प्रकाश डंगवाल और सुनील सैनी को नगर उपाध्यक्ष, तेजपाल प्रजापति को नगर मंत्री, मिलिंद रावत, अभिषेक जैन और शोभित रस्तोगी को नगर सहमंत्री मनोनीत किया गया। इस मौके पर प्रांतीय मंत्री राजेंद्र फोगाट, विभाग मंत्री मनमोहन जुयाल, सतेंद्र रावत, देवेंद्र सूरी, अशोक भारद्वाज, भास्कर नेगी, दुर्गेश ममगाईं, संजय थपलियाल व सचिन माहेश्वरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें