फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व काबीना मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने लिया बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। पूर्व काबीना मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने विधानसभा कोटद्वार क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने लगातार हो रही बारिश से हुए जनहानि एवं नुकसान की भरपाई के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री व प्रशासन से तत्काल प्रभावितों का आकलन कर पीड़ितों को राहत दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन

शुक्रवार को पूर्व काबीना मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने काशीरामपुर मल्ला स्थित कौडिया कालोनी, रिफ्यूजी कालोनी, देवीरोड, सिगड्डी स्थित शीतलपुर, कलालघाटी, झंडीचौड़, मवाकोट कोठिला, बालागंज, कण्वाश्रम व उदयराम सहित लालपानी क्षेत्रों का दौरा कर नुकसान का जायजा लिया। पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि क्षेत्र में हो रही बारिश के चलते जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। कौड़िया क्षेत्र में लोगों के घरों में पानी के साथ ही रेत भर गया है, जिससे लोगों के खाने पीने एवं रजाई बिस्तरों सहित कीमती सामान बर्बाद हो गया है। इससे लोगों के सामने समस्या खड़ी हो गई है। रिफ्यूजी कालोनी में एक महिला एवं एक युवक बह गए हैं। सिगड्डी क्षेत्र में भी बाढ़ से कई झोपड़ियां बह गई हैं, तथा लोगों की गाय एवं बकरियां भी बह गई हैं। बालागंज में एक मुर्गी फार्म में पानी भरने से लगभग तीन हजार मुर्गियों की मौत हो गई है। लोगों की झोपड़ियां बह जाने से लोग बेघर हो गए हैं। बाढ़ से किसानों की खेतों में भी भूकटाव हो गया है। उन्होंने पीड़ितों से मुलाकात करते हुए उन्हें इस दैवीय आपदा की घड़ी में ढांढस बंधाते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से बाढ़ प्रभावितों को शीघ्र ही राहत दिए जाने की मांग की। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख सुरेश असवाल, कृष्णा बहुगुणा, विजय नारायण सिंह, रवींद्र जजेड़ी, चंदमोहन सिंह रावत, प्रदीप रावत व अंकुर भंडारी सहित कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें