फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुगड्डा में सिलगाड़ और लंगूरगाड़ के उफान से बढ़ा खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
दुगड्डा। बृहस्पतिवार रात को दुगड्डा क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश के चलते सिलगाड़ नदी तथा लंगूरगाड़ नदी में उफान आने से कंडवाल मोहल्ला, कमला नेहरू मार्ग, मोती बाजार के पैरापिट जलमग्न रहने से खतरा बढ़ गया है। कंडवाल मोहल्ले के तट पर कब्जाधारियों का जीवन खतरे में पड़ गया है। प्रशासन की ओर से उन्हें सुरक्षित स्थान पर भेजने के अभी तक प्रबंध नहीं किए गए हैं, जिसका कारण खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

दुगड्डा-कोटद्वार मार्ग भी बारिश से अनेक स्थान पर यातायात के लिए अवरुद्ध रहा। पांचवें मील में तीव्र जलप्रवाह से वाहनों की आवाजाही बंद रही। तिलवाढांग पुल के निकट भूस्खलन से राष्ट्रीय राजमार्ग बंद रहा। करीब 12 बजे वाहनों की आवाजाही शुरू हुई। मार्ग बंद होने से विद्यालयों में उपस्थिति कम होने से अवकाश कर दिया गया। पोस्ट ऑफिस, बैंक तथा अन्य सरकारी विभागों में कर्मचारी विलंब से उपस्थित हुए।
भारी बारिश से दुगड्डा कांडाखाल मार्ग अनेक स्थानों पर मार्ग में मलबा जमा होने तथा तीव्र जलप्रवाह से बंद रहा। मांडई के निकट पुल निर्माण कार्य अधूरा रहने से मुसाफिरों को पैदल चलना भी दूभर हो गया है। दुगड्डा, मैदावन, धुमाकोट मार्ग में सेंधीखाल के निकट पेड़ गिरने और कुगड्डा वन चौकी के निकट बरसाती नाले के उफान पर रहने से यातायात बाधित रहा। ग्राम पंचायत सिमलचौड़ के अल्दावा गांव में अतिवृष्टि से ग्रामीणों के आवासीय भवन खतरे की जद में आ गए हैं। मौड़ाखाल, अल्दावा पैदल वन मार्ग कुछ स्थान पर भूस्खलन से बदहाल स्थिति में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें