फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: शिक्षक आभार दिवस पर 70 शिक्षक सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सतपुली। हंस अस्पताल सतपुली में बुधवार को शिक्षक आभार दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर क्षेत्र के 20 स्कूलों के 70 शिक्षक-शिक्षिकाओं, समाजसेवियों एवं पत्रकारों को प्रमाणपत्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


अस्पताल के सभागार में उद्घाटन अस्पताल के चिकित्सक डॉ. आरएस रावत और मौजूद विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। समारोह में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यालय स्टाफ ने गढ़वाली, कुमाऊंनी गीतों पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर समा बांधा। इस अवसर पर रैंप वॉक, सामान्य ज्ञान समेत विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित हुई। कार्यक्रम में प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया। समारोह में हंस अस्पताल के यूनिट हेड पंकज मोहन शर्मा, डीजीएम अरनव सन्याल, शिक्षक संगीत बुड़ाकोटी, मनमोहन सिंह नेगी, विनोद घिल्ड़ियाल, शालिनी चौहान, मुकेश रावत, संजीव सिंह समेत विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाए एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें