धुमाकोट। नैनीडांडा ब्लॉक के ग्राम क्यार्की मल्ली में एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
धुमाकोट थानाध्यक्ष प्रमोद उनियाल ने बताया कि ग्राम क्यार्की मल्ला निवासी हरेंद्र सिंह (31) पुत्र प्रेम सिंह शुक्रवार सांय 3 बजे घर के समीप स्थित आम के पेड़ पर चढ़कर टहनियां काट रहा था। इस दौरान वह पेड़ से सटकर गुजर रही बिजली की लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने से हरेंद्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। परिजनों ने तत्काल ही इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।