फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मन की बुराइयों को शिव को अर्पित कर पाएं सुख शांति का जीवन: बीके ज्योति

विज्ञापन
culture - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कोटद्वार। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित आध्यात्मिक मेले के चौथे दिन महाशिवरात्रि के अवसर पर हर्षोल्लास के साथ शिव ध्वज फहराया गया।
विज्ञापन

रविवार को नजीबाबाद रोड स्थित भामा गार्डन में आयोजित सात दिवसीय आध्यात्मिक मेले के चौथे दिन गुरुद्वारे के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी कंवलजीत सिंह ने शिवध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गुरुवाणी के अनुसार परमात्मा एक ओंकार, निर्भय, अकाल मूर्ति है। मानव जीवन परमात्मा का स्मरण करने के लिए मिला हुआ है। नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष शशि नैनवाल ने कहा कि मनुष्य को अच्चे कर्म करते हुए भगवान की स्मृति से जीवन को श्रेष्ठ बनाना चाहिए।
भोपाल से पहुंची बीके दीपा दीदी ने महाशिवरात्रि के महत्व को बताया। उन्होंने कहा कि शिव परमात्मा का यह स्मरण दिवस मनुष्यों को जगाने और भगवान का धरा पर अवतरण का यादगार दिवस है। मनुष्य शिव के बिना शव के समान है, शिव कल्याणकारी दया, प्रेम और करुणा का सागर है।
विज्ञापन

भोपाल से पहुंचे नीलेश भाई ने कहा कि लोग शिव को भांग, धतूरा चढ़ाते हैं, यह सभी चीजें जहरीली होती हैं। शिव जहर पीते हैं। मनुष्य को अपने मन के अंदर के जहर को शिव को अर्पित कर सुख शांति से जीवनयापन करना चाहिए।
केंद्र संचालिका बीके ज्योति ने कहा कि मन की बुराइयों को शिव को अर्पित कर सुख शांति का जीवन प्राप्त किया जा सकता है। इस अवसर पर रतन भाई, रमेश, शिब्बू, हरीश, रेनू, रीना, उमा, सिमरन, सुशीला, हेमा व सुमा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें