सतपुली। पिछले माह से लगातार हो रही बरसात के चलते कल्जीखाल ब्लाक के बड़खोलू गांव निवासी विजय सिंह के घर की दीवार भरभराकर गिर गई। जनवरी से हो रही बरसात के कारण बड़खोलू निवासी विजय सिंह के दो मंजिला घर की दीवार सोमवार शाम अचानक ढह गई, जिससे वहां रखा घरेलू सामान मलबे में दब गया। संयोग से इस दौरान उनके परिजन आंगन में होने के कारण बड़ा हादसा होने से टल गया। विजय सिंह की बेटी की शादी अगले माह है, ऐसे में उनके सम्मुख सिर छिपाने की भी चुनौती है। उन्होंने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
-फोटो