दुगड्डा। देश की आजादी के नायक शहीद चंद्रशेखर आजाद का शहादत दिवस दुगड्डा नगर पालिका और वन विभाग की दुगड्डा रेंज की ओर से शहीद मेले के रूप में सादगी से मनाया गया। लैंसडौन वन प्रभाग की दुगड्डा रेंज में स्थित आजाद पार्क में वन विभाग द्वारा उनकी आदमकद भूर्ति की स्थापना की गई। क्रांतिकारी भवानी सिंह रावत की समाधि, आजाद स्मृति वृक्ष, दुगड्डा में आजाद, भवानी सिंह रावत, स्व. बलदेव सिंह और जयांनद भारती की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया।
बुुधवार को दुगड़डा में आयोजित कार्यक्रम में दुगड्डा रेंज अधिकारी किशोर नौटियाल ने शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा का अनावरण किया। पालिकाध्यक्ष भावना चौहान ने कहा कि शहीदों की स्मृतियों को संजोये रखने के लिए सार्थक प्रयास किया जाना चाहिए।
इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के सभागार में शहीद पंचम सिह की धर्मपत्नी पम्मी देवी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. जगड़ सिंह की धर्मपत्नी केसरी देवी, क्रांतिकारी भवानी सिंह रावत की पुत्री चंपा नेगी को सम्मानित किया गया। गत सप्ताह दुगड्डा में गुलदार के हमले में घायल मधुदेवी को अपने दुपहिया वाहन से चिकित्सालय पहुंचाने वाले कोटद्वार पदमपुर निवासी आशीष सुन्दरियाल को भी सम्मानित किया गया।
इससे पूर्व सुबह हुई शहीद दौड़ में बालक जूनियर में विवेक द्विवेदी ने प्रथम, अंकित भट्ट ने द्वितीय, प्रियांसू रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक सीनियर वर्ग में अविनाश, राहुल चौहान, लब साही, बालिका ओपन दौड़ में कीर्तिका रावत, वर्षा नेगी, मीना ने क्रमश प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थात प्राप्त किया। व्यवसायी संदीप नेगी ने पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष दीपक बडोला, वरिष्ठ भाजपा नेता मोहनलाल बौंठियाल आदि ने विचार व्यक्त किए।
.