फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर चढ़ कर बोला प्रियंका मेहर के सुरों का जादू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
किशनपुर (कोटद्वार)। भाबर में आयोजित कण्वाश्रम महोत्सव के चौथे दिन प्रियंका मेहर की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। रस्साकसी में नवदुर्गा कीर्तन मंडली और बालक वर्ग के सीनियर कबड्डी में रोहित अग्रवाल इंटर कालेज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं भारत स्वाभिमान के बच्चों ने योग आसनों की प्रस्तुति दी।
कण्वाश्रम महोत्सव के चौथे दिन का शुभारंभ कोटद्वार एसडीएम अनिल चिनवाल ने किया। उन्होंने कहा कि कण्वाश्रम भारतवर्ष का पौराणिक और ऐतिहासिक स्थान है। हम सभी को कण्वाश्रम महत्ता को सोशल साइट्स और इंटरनेट के माध्यम विश्व पटल पर लाने का प्रयास करना चाहिए। प्रियंका मेहर ने ओ मीना कैसेके जाणु द्वारहाट, नैनीताल की माधुली, बौडी ऋतु चैत की, बेडू पाको बारो मासा, तारे गिन गिन, घनी बावरी, फूल फुलया यारों की प्रस्तुतियां देकर सभी दर्शकों को झुमने पर मजबूर कर दिया। वाद्य यंत्रों पर उनका साथ रॉंग पास, सुमित पंवार, विशाल सूद, विकास धस्माना, ऋतिक मिश्रा ने दिया। इस अवसर पर भारत स्वाभिमान की योग प्रशिक्षिका रजनी अग्रवाल के नेतृत्व में नन्हें-मुन्हें योगार्थियों ने कठिन और आकर्षक योग आसनों की प्रस्तुति देकर सभी दर्शकों को मंत्र-मुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल प्रतियोगिताओं के बालक वर्ग के कबड्डी के सेमीफाइनल मुकाबलों में रोहित अग्रवाल इंटर कॉलेज ने इंटर कॉलेज मोटाढाक और एमकेवीएन ने जीआईसी कोटद्वार को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में रोहित अग्रवाल इंटर कॉलेज ने एमकेवीएन की एक तरफा मुकाबले में 31-12 से रौंद कर खिताब अपने नाम कर लिया। महिला रस्साकस्सी में नव दुर्गा कीर्तन मंडली ने मवाकोट कीर्तन मंडली को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वॉलीबॉल के सेमीफाइनल मुकाबलों में लालवाला क्लब ने नजीबाबाद बी और नजीबाबाद ए ने मवाकोट क्लब को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिताओं में मान सिंह थापा, सुरेंद्र सिंह, सुनील रावत, महेंद्र गुसाईं, धीरेंद्र कंडारी, गोपाल जसोला ने रेफरी का दायित्व संभाला वहीं आंखों देखा हाल सुरदीप गुसाईं ने सुनाया। अध्यक्ष मंजुल डबराल, भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट, मेला संयोजक वीरेंद्र रावत, महिला जिला कांग्रेस अध्यक्षा रंजना रावत, उमेश रावत, राजीव डबराल, अरूण कुकरेती, गौरव उनियाल, अनिल बलूनी, शशिभूषण अमोली, सौरभ रावत मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें