फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विक्रेता सम्मेलन में दी जीएसटी और टीडीएस के नए प्रावधानों की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में गुणवत्ता माह के अवसर पर एक दिवसीय विक्रेता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मलेन में जीएसटी और टीडीएस के नए प्रावधानों के साथ ही आगामी कार्यों के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी महाप्रबंधक दिनेश कुमार गुप्ता, अपर महाप्रबंधक जितेंद्र सिंह, अपर महाप्रबंधक-बीजी-2 केके अग्रवाल, उप महाप्रबंधक-उप संविदा मो. शाहिद शामी ने किया। प्रभारी महाप्रबंधक ने विक्रेताओं को नए सुझाव देने की बात कही। केके अग्रवाल ने बीईएल में आने वाले नए कार्यों और मेक इन इंडिया के संबंध में जानकारी दी। उप प्रबंधक वित्त एवं लेखा अंशुल शर्मा ने जीएसटी और टीडीएस के नए प्रावधानों के संबंध में अवगत कराया। कार्यक्रम के अंत में विक्रेताओं को मेक इन इंडिया कक्ष का भ्रमण कराया गया। कार्यक्रम में बंगलूरू, देहरादून, कोटा, गुजरात, नोएडा, दिल्ली के अलावा स्थानीय विक्रेताओं ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर यूनियन अध्यक्ष अनिल नवानी, डा. हरेंद्र सिंह रावत और वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। संचालन अरविंद शुक्ला ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें