फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैंसी ड्रैस प्रतियोगिता में मानवी ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनपुर। भाबर के एनएम माडर्न स्कूल झंडीचौड़ में आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में नन्हें-मुन्ने बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता में मनीष और फैंसी ड्रेस में मानवी ने बाजी मारी।
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह चौहान ने किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों का रचनात्मक और मानसिक विकास होता है। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने गढ़वाली, जौनसारी, पंजाबी, कुमाऊंनी, राजस्थानी लोकगीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर आयोजित प्रतियोगिताओं की रंगोली में मनीष, चंद्रकला, राधा पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। यशोदा के रूप में ज्योति, कृष्णा के रूप में वंश और राधा के रूप में सोनाक्षी ने बाजी मारी। वहीं तरंग ने सबसे सुंदर मंदिर का मॉडल बनाया। फैंसी ड्रेस में मानवी, कार्तिक क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर रहे। कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका रजनी अग्रवाल ने निभाई। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य ज्योति मिश्रा, उमेश रावत, अल्का मेहता, सपना रमोला, हेम प्रभा, संतोषी शर्मा, दीपा देवी व मनीषा रावत मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें