फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालागढ़-रामनगर मोटर मार्ग पर वाहनों को रोकने पर भड़के लोग 16-54-08

विज्ञापन
विज्ञापन
कालागढ़/कोटद्वार। कालागढ़-रामनगर मार्ग पर वाहनों के आगमन पर वन विभाग के दखल से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आक्रोशित लोगों ने मुख्यमंत्री से कालागढ़-रामनगर मोटर मार्ग पर आम वाहनों को बेरोकटोक आवागमन कराने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

कालागढ़ से रामनगर जाने के लिए वन विभाग ने नया फरमान जारी किया है। अब एक वाहन को केवल एक ही ओर से आने या जाने की अनुमति दी जा रही है। इससे जनता के साथ ही वाहन स्वामियों में भी गहरा रोष है। वाहनों को वापस लौटने के लिए लोगों को वाया काशीपुर आना पड़ रहा है। इसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय नागरिक आकाशदीप शर्मा, आशीष चौधरी व हाजी इसरार अहमद ने वन विभाग पर जनता के हकों के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर वन मंत्री ने कालागढ़ में दस दिन में मार्ग को आम जनता के लिए खोले जाने की घोषणा की थी, लेकिन उसके विपरीत अब यहां से रामनगर जाने वाले वाहन को वापस आने की अनुमति भी नहीं मिल रही है। उन्होंने सीएम से मार्ग से वन विभाग का नियंत्रण हटाकर सभी वाहनों को आवागमन की अनुमति दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन

इस मामले में कालागढ़ के उप प्रभागीय वनाधिकारी आरके तिवारी ने बताया कि कार्बेट टाइगर रिजर्व में कार्बेट नेशनल पार्क के कोर जोन से होकर यह मार्ग जाता है, इसलिए इस पर रोक है। वन विभाग से बाकायदा अनुमति ली जा रही है। एक दिन में आने और जाने को पार्क में भ्रमण मानते हुए उनके प्रवेश को रोका जा रहा है।
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें