फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक ग्राहकों को दी वितीय लेनदेन की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
यमकेश्वर। उत्तराखंड ग्रामीण बैंक दीउली में कस्टमर मीट का आयोजन किया गया। इसमें बैंक से जुड़े ग्राहकों को वित्तीय लेन-देन के बारे में जागरूक किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक केसी बिष्ट ने की। उन्होंने ग्राहकों को बताया कि वर्तमान समय डिजिटल लेन-देन का है। लोगों को अपने अकाउंट से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी किसी अन्य व्यक्ति से शेयर नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि डिजिटल लेन-देन में अपने ओटीपी पिन से संबंधित जानकारी भी किसी को शेयर न करें। इससे आपके अकाउंट का कोई अन्य व्यक्ति दुरुपयोग कर सकता है। कार्यक्रम में बैंक अकाउंटेंट संदीप पाल ने डिजिटल लेन-देन पर जोर देते हुए धन ट्रांसफर करने के लिए एम बैंकिंग एप का भी प्रयोग करने की जानकारी दी। इससे ग्राहक बैंक के चक्कर लगाने से बच सकते हैं। इससे समय और धन दोनों की बचत होगी। कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक ग्रामीण बैंक दीउली श्याम शर्मा, ग्राम प्रधान दीउली रघुवीर सिंह सजवाण, ग्राम प्रधान तोली रविंद्र सिंह, उपेंद्र सिंह, राकेश पयाल, अनिल असवाल, पूनम शर्मा व प्रदीप नौटियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें