कोटद्वार। लोक कला सांस्कृतिक संस्थान की ओर से महाराष्ट्र के पूना में आयोजित आल इंडिया डांस ड्रामा म्यूजिकल फेस्टिवल हारमोनी प्रतियोगिता में आरपी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने बेहतरीन प्रस्तुति देकर विद्यालय का परचम लहराया। प्रतियोगिता जीतने के बाद स्कूल लौटे छात्रों का विद्यालय की ओर से स्वागत किया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अजीत सिंह कुंवर ने बताया कि छात्र-छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते हुए अपने-अपने क्रम में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त कर दूसरे प्रदेश में विद्यालय का मान बढ़ाया है। विद्यालय की ओर से प्रतिभाग कर रहे छात्र-छात्राओं ने ग्रुप डांस में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं एकल नृत्य बालिका में द्वितीय, एकल वाद्ययंत्र में द्वितीय, एकल गायन में तृतीय स्थान और एकल नृत्य बालक प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। ग्रुप डांस में विद्यालय से पार्थकी डोबरियाल, अनुप्रिया नौडियाल, दिशा अग्रवाल, जाह्नवी केडियाल, प्रकृति रावत, अमन, मयंक, अनूप, रोहन व सुमित ने प्रतिभाग किया। एकल गायन में मिंक रावत, एकल वाद्य यंत्र में वैभव रावत, एकल नृत्य बालक में मयंक पटवाल ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। छात्र-छात्राओं के समूह का प्रतिनिधित्व शिक्षक पंकज नेगी और सोनल डोबरियाल ने किया।
-फोटो