फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण को लेकर लोकमणीपुर के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। सड़क निर्माण ठप होेने से आक्रोशित भाबर क्षेत्र के लोकमणीपुर गांव के ग्रामीणों ने तहसील में प्रदर्शन किया। उन्होंने उपजिलाधिकारी से सड़क निर्माण पर रोक लगाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने और लोक निर्माण विभाग को सड़क निर्माण के निर्देश देने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

शनिवार को सड़क निर्माण नहीं होने से परेेशान हल्दूखाता पट्टी के लोकमणीपुर गांव के ग्रामीण तहसील पहुंचे। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के खिलाफ नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि लोकमणीपुर बस्ती के बीचोंबीच लोक निर्माण विभाग द्वारा सीसी मार्ग का निर्माण कराया जा रहा था। सड़क के दोनों ओर ढाल बनाकर बरसाती पानी के लिए व्यवस्था बनाई जा रही थी, लेकिन कुछ लोगों ने सड़क के दोनों ओर नाली बनाने को लेकर हंगामा खड़ा कर दिया। बताया कि सड़क के दोनों ओर नाली बनाने से सड़क तंग हो जाएगी, जिससे चौपहिया वाहनों का संचालन नहीं हो पाएगा। लोगों के विरोध के बाद विभाग ने सड़क पर कार्य बंद कर दिया है। इसके कारण मोहल्ले के करीब सौ से अधिक परिवारों को आवागमन में परेशानी हो रही है। उन्होंने एसडीएम से विभाग को शीघ्र सड़क पर काम शुरू करने के निर्देश देने की मांग की है।
विज्ञापन

इस अवसर पर राम अवतार, गुड्डी देवी, सुषमा देेवी, हेमलता देवी, रिंकी देवी, ऋषिपाल सिंह, हेमा देवी, भावना देवी व मंजू रानी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें