कोटद्वार। भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट ने शुक्रवार को पौड़ी जिले में पार्टी के विभिन्न प्रकल्पों, प्रकोष्ठों और विभागों के जिला संयोजकों के नाम की सूची जारी की है। कोटद्वार के अधिवक्ता अंकित अग्रवाल को विधि प्रकोष्ठ और स्वर्गाश्रम के अशोक अग्रवाल को व्यापार प्रकोष्ठ का जिला संयोजक नियुक्त किया गया है।
जिलाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट ने प्रकोष्ठों के जिला संयोजकों की सूची जारी करते हुए बताया कि अंकित अग्रवाल को विधि प्रकोष्ठ, पुरुषोत्तम सुंद्रियाल को बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ, हरीश खर्कवाल को व्यावसायिक प्रकोष्ठ, वेदप्रकाश कंडवाल को चिकित्सा प्रकोष्ठ, विकास अग्रवाल को आर्थिक प्रकोष्ठ, कै. गजेंद्र मोहन धस्माना (रि.) को पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ, जगत किशोर बड़थ्वाल को सांस्कृतिक प्रकोष्ठ, जीवानंद शर्मा को शिक्षक प्रकोष्ठ, अशोक अग्रवाल को व्यापार प्रकोष्ठ, भानुमित्र शर्मा को धर्म एवं संस्कृति प्रकोष्ठ, कमल थापा को गोरखा प्रकोष्ठ का जिला संयोजक नियुक्त किया गया है।
इसी तरह प्रकल्पों में मातवर सिंह नेगी को जिला कार्यालय निर्माण प्रकल्प, मदन मोहन शर्मा को कार्यालय आधुनिकीकरण प्रकल्प, सतीश तिवारी को ग्रंथालय निर्माण प्रकल्प, दर्शन उनियाल को ई-ग्रंथालय निर्माण प्रकल्प, चंद्रमोहन जसोला को स्वच्छता अभियान प्रकल्प, सुमनलता ध्यानी को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ प्रकल्प, गजेंद्र नागर को नमामि गंगे प्रकल्प, गुरुपाल बत्रा को सदस्यता अभियान प्रकल्प, प्रहलाद सिंह को महासंपर्क अभियान प्रकल्प, घनानंद चंदोला को प्रशिक्षण अभियान प्रकल्प का जिला संयोजक नियुक्त किया गया है।
विभागों में राकेश ध्यानी को सुशासन तथा केंद्र राज्य शासकीय कार्यक्रम समन्वय विभाग, भारत कुकरेती को नीति विषयक शोध विभाग, मनीष शर्मा को मीडिया विभाग, सुरेश भट्ट को मीडिया संपर्क विभाग, जयबल्लभ पंत को प्रशिक्षण विभाग, संजय बलूनी को राजनीतिक प्रतिपुष्टि तथा प्रतिक्रिया विभाग, देवेंद्र भारती को राष्ट्रीय कार्यक्रम व बैठक विभाग, संजय पटवाल को डाक्यूमेंटेशन और ग्रंथालय विभाग, सोबन सिंह रावत को सहयोग, आपदीय राहत और सेवाएं विभाग, अनिल रावत को अध्यक्षीय कार्यालय प्रवास एवं कार्यक्रम विभाग, राकेश रूड़ोला प्रचार साहित्य निर्माण विभाग, कुंज बिहारी देवरानी को ट्रस्ट समन्वय विभाग, दर्शन सिंह बिष्ट को चुनाव प्रबंधन विभाग, अनुसूया प्रसाद उनियाल को कानूनी एवं विधिक विषय विभाग, अमीर अहमद कादरी को पार्टी पत्रिकाएं एवं प्रकाशन विभाग, सुरेश शर्मा को वेबसाइट और सोशल मीडिया प्रबंधन विभाग, नत्थी प्रसाद थपलियाल को विदेश संपर्क विभाग, उमेश त्रिपाठी को आजीवन सहयोग निधि विभाग का जिला संयोजक मनोनीत किया गया है।