फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 साल में नहीं बन पाया 7 किलोमीटर मोटर मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। विकासखंड द्वारीखाल क्षेत्र का मस्टखाल-कोठार वाया नैल-रैंस 07 किमी मोटर मार्ग पिछले 11 वर्ष बीत जाने के बाद भी नहीं बन पाया है। क्षेत्र के ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों, शासन और सरकार मुखियाओं को कई बार पत्र लिखे, लेकिन उक्त मोटर मार्ग का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया। इससे ग्रामीणों को भारी परेशानियां हो रही हैं।
विज्ञापन

स्थानीय नागरिक मोहन सिंह रावत, इंद्रमणि बिंजोला, राम प्रसाद बिंजोला व दाताराम ने बताया कि वर्ष 2006 में पांच किमी मोटर मार्ग के निर्माण की योजना को स्वीकृत किया गया था। इसकी लागत 21 लाख 88 हजार 587 रुपये थी और कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग लैंसडौन को इसका कार्य दिया गया था। इस योजना अप्रैल 2007 में कार्य शुरू हुआ था। निर्माण कार्य को दिसंबर वर्ष 2007 तक पूर्ण होना था, लेकिन अभी तक वह कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। इसी योजना में दो किमी अतिरिक्त मोटर मार्ग का अनुबंध मार्च वर्ष 2010 को गठित हुआ था। इसे पूर्ण करने की समय सीमा दिसंबर 2010 थी, लेकिन विभागीय लापरवाही के चलते यह कार्य भी अधर में लटका पड़ा है। बताया कि पर्वतीय ग्रामीण इलाकों में इस प्रकार की उपेक्षा पलायन का प्रमुख कारण है। गांव में पहुंचने के लिए सड़क तक नहीं है। ऐसे में क्षेत्रवासियों को अनेक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर उनकी सड़क का रुका हुआ कार्य को शीघ्र शुरू करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें