कोटद्वार। राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोटद्वार से नजीबाबाद के बीच सड़क दुर्घटना में कोटद्वार के डा. ज्ञानचंद बिज, उनकी पत्नी और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने उन्हें राजकीय संयुक्त चिकित्सालय कोटद्वार में भर्ती कराया है। डाक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
शनिवार शाम चार बजे डा. ज्ञान चंद विज (80) अपनी पत्नी हरवंश कौर विज (75) और बेटा डा. राजकुमार विज के साथ कार से किसी काम से नजीबाबाद जा रहे थे। मार्ग पर बड़िया से आगे चीनी मिल के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक वाहन से उनकी कार की भिड़ंत हो गई। सूचना पर पहुंचे कोटद्वार के लोग उन्हें कोटद्वार अस्पताल लेकर पहुंचे।