फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50, 100 मीटर दौड़ और लंबी कूद में शिप्रा ने बाजी मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। हैप्पी होम स्कूल की ओर से आयोजित वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता में विभिन्न सदनों के छात्र-छात्राओं ने दमखम दिखाया। एसडीएम राकेश तिवारी ने बतौर मुख्य अतिथि सदनों की मार्चपास्ट की सलामी लेकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने प्रतियोगिता में पहुंचकर विजेताओं को पुरस्कृत किया। छात्र-छात्राओं ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

मंगलवार को जौनपुर स्थित विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित क्रीड़ा प्रतियोगिता के तहत सब जूनियर बालक वर्ग की 50 और 100 मीटर दौड़ में भार्गव असवाल, लंबी कूद में अभिजीत भट्ट, जूनियर वर्ग की 50, 100 और 200 मीटर दौड़ में प्रशांत भट्ट, सीनियर वर्ग में 50 मीटर दौड़ में संजय रावत, 100 मीटर में अभिलाष उप्रेती, 200 में हर्ष कुुमार, 1500 मी. रेस में रजनीश रावत, लंबी कूद प्रतियोगिता में हर्ष कुमार, ऊंची कूद में रजनीश रावत, भाला फेंक में कार्तिक कुमार, त्रिकूद में हर्ष कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
सब जूनियर बालिका वर्ग की 50 और 100 मीटर दौड़ और लंबी कूद में शिप्रा, जूनियर वर्ग की 50 मीटर दौड़ में माही, 100 और 200 मीटर दौड़ में सानिया समसी, जूनियर वर्ग की रिले रेस में सानिया, अरहमा, माही, शैफाली, शॉट पुट और लंबी कूद में निशा, सीनियर वर्ग की 50 मीटर दौड़ में प्रिया खाती, 100 और 200 मीटर दौड़ में जिक्रा शैफी, 50 मीटर रिले में मिसवा परवीन, तनीशा रावत, निकिता कंडवाल, शॉटपुट प्रतियोगिता में श्रुति नेगी, लंबी कूद में पलक पाठक, भाला फेंक में उर्वशी, वाकिंग रेस में मिसवा परवीन ने बाजी मारी।
विज्ञापन

इस अवसर पर पंजाब नेशनल बैंक के प्रबंधक आरके धीमान, विद्यालय की निर्देशिका उषा केआर सिंह, प्रबंधक अमित राज सिंह, प्रधानाध्यापक शालिनी सिंह, अशोक अग्रवाल, वाईपी गिलरा, डा. हेमंत बिष्ट व गोपाल काला ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए।
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें